{"_id":"696a9567cde04f614b035757","slug":"bageshwar-baba-performed-parikrama-circumambulation-praying-for-india-to-be-declared-a-hindu-nation-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-125818-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की प्रार्थना कर बागेश्वर बाबा ने लगाई परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की प्रार्थना कर बागेश्वर बाबा ने लगाई परिक्रमा
Sat, 17 Jan 2026 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
28 सीकेटीपी-14- परिचय- चित्रकूट के परिक्रमा मार्ग पर मंदिर में चाय बनाते बागेश्वर धाम के पीठाधी
चित्रकूट। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बुधवार रात को भगवान कामतानाथ समेत अन्य मंदिरों में दर्शन किए। बाद में उन्होंने कामदगिरि की परिक्रमा कर भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की कामना के साथ प्रार्थना की। कहा कि जो सनातनी परंपरा पर हमला करते हैं, वे सनातनी नहीं हो सकते। उन्होंने यह भी कहा कि वे देश के मुसलमानों से भी अपील करते हैं कि वे पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की तरह देश सेवा में अपना सहयोग दें।
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री विशेष विमान से बृहस्पतिवार रात लगभग 11 बजे चित्रकूट पहुंचे। इसके बाद उन्होंने भगवान कामतानाथ की परिक्रमा शुरू की और परिक्रमा पथ पर पड़ने वाले विभिन्न मंदिरों में दर्शन किए। शास्त्री को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। उन्होंने कामदगिरि मंदिर में दर्शन करने के बाद बरहा के हनुमान मंदिर में पहुंचकर पुजारी से सिगड़ी जलवाई और स्वयं चाय बनाकर पी। इसके बाद वे कामदगिरि महा आरती स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने आरती की और पुरोहितों को दक्षिणा दी। लगभग दो घंटे 20 मिनट की परिक्रमा रात 1 बजकर 20 मिनट पर पूरी हुई।
-- -- -- -- -
शास्त्री ने की भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की कामना
मीडिया से बातचीत के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्होंने कामदगिरि की परिक्रमा की। उन्होंने बताया कि बागेश्वर धाम का चित्रकूट धाम से गहरा जुड़ाव है। उन्होंने कहा कि विश्व में शांति के लिए बागेश्वर परिवार प्रयासरत है। उन्होंने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की कामना के साथ यह परिक्रमा की। उन्होंने कहा कि सनातनी परंपरा पर घात लगाने वाले सनातनी नहीं हो सकते। उन्होंने सवाल उठाया कि हम क्यों हिंसा या दंगा करें, हमें तो इस देश में गंगा जैसी पवित्रता लानी चाहिए।