फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   ayodhya

तुम्हारी भी जय-जय, हमारी भी जय-जय

Mon, 11 Nov 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
ayodhya
चित्रकूट। तुम्हारी भी जय-जय हमारी भी जय-जय न तुम जीते न हम हारे...का गाना तो सभी ने सुना होगा। अयोध्या मसले के फैसले के बाद जिस अंदाज में भगवान राम की तपोस्थली चित्रकूट ने अपना सैकड़ों साल पुराना इतिहास कायम रखा उसका असर शनिवार को मुस्लिम वर्ग के पर्व बारावफात से लेकर मंदिरों में दिखाई पड़ा। इस दौरान हर जगह बस इसी गाने के बोल सबकी होंठों पर आ रहे थे।
विज्ञापन

पहली बार ऐसा हुआ कि भगवान कामदनाथ मंदिर के प्रमुख संत मदनदास व स्वामी मत्यगयेंद्रनाथ मंदिर के प्रमुख पुजारी विपिन तिवारी मुस्लिम पर्व में शामिल होने के लिए सड़क पर उतरे। सभी ने यही कहा कि 9 नवंबर को हुए एतिहासिक फैसले का असर ही है जिसमें धर्मनगरी का पुराना सांप्रदायिक सद्भाव सड़कों पर उतर आया। इसी जुलूस में ऐसा भी नजारा आया जब बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष तिरंगा झंडा लेकर दोनों वर्ग के साथ चले। यहां तक कि पालिका चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता ने सभी जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया और सुरक्षा में तैनात अपर एसपी बलवंत चौधरी समेत अन्य पुलिसकर्मियों को भी माला पहनाकर इस पर्व की खुशी में शामिल किया गया। सभी ने बस यही कहा कि हर बार की तरह धर्मनगरी का सांप्रदायिक सद्भाव की जीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed