फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Awareness will open up the freedom vehicle from open defecation

खुले में शौच से आजादी वाहन जगाएगा जागरूकता

Wed, 09 Aug 2017 11:04 PM IST
chitrakoot
chitrakoot Updated Wed, 09 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Awareness will open up the freedom vehicle from open defecation
swachh bharat abhiyan - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
चित्रकूट। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 9 से 15 अगस्त तक खुले में शौच से आजादी दिवस मनाया जाएगा। जिसका शुभारंभ बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी कर किया गया। सदर विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि गोष्ठी के माध्यम से सभी लोग संकल्प लें कि जनपद चित्रकूट को खुले में शौच से मुक्त कराना है। 
इसमें शिक्षा,स्वास्थ्य,आंगनबाड़ी आदि के माध्यम से जागरूकता फैलायें। जिलाधिकारी शिवाकांत ने कहा कि खुले में शौच से जिले को मुक्त कराना है। इसमें संस्थाएं बढ़-चढ़कर भाग लें और ग्रामीणों  को इस दिशा में जागरूक करें। 27 गांव इस माह ओडीएफ. करने का लक्ष्य रखा गया है इसमें मुख्य विकास अधिकारी शौचालय निर्माण की प्रत्येक दिन समीक्षा करें। 
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी जेपी पाण्डेय ने कहा जन सहभागिता के बिना कोई भी कार्य सफ ल नहीं होता। गोष्ठी के बाद विधायक व जिलाधिकारी ने चलो गांव की ओर रथ को हरी झण्डी दिखाकर कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया। गोष्ठी में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामजी पाण्डेय,अभियान संस्था के  अशोक कुमार,वासफोरम के शंकर दयाल पयासी व गांव के प्रधान व ग्राम सचिव आदि मौजदू रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजयुमो ने निकाला मशाल जुलूस 
चित्रकूट(ब्यूरो)। अंग्रेजों भारत छोड़ो आन्दोलन के 75 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा ने शहर में देर शाम को मशाल जुलूस निकाला। जिसक ा नेतृत्व ओम प्रकाश मिश्रा ने किया। इस मौके पर महामंत्री ब्रजेंद्र शुक्ला, सुधीर मिश्रा, सुमित त्रिपाठी, भागवत त्रिपाठी, गौरव मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed