{"_id":"5fd114418ebc3e3c8e59eceb","slug":"awareness-rally-will-motivate-villagers-to-get-voter-cards-chitrakutt-news-knp5989515173","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: जागरुकता रैली से ग्रामीणों को मतदाता कार्ड बनवाने को करेंगे प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: जागरुकता रैली से ग्रामीणों को मतदाता कार्ड बनवाने को करेंगे प्रेरित
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम शेषमणि पांडेय ने बुधवार को मतदाता जागरुकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर कलक्ट्रेट से रवाना किया। उन्होंने बताया कि सीएससी सेंटर संचालकों की टीम गांव-गांव जाकर मतदाता सूची में नाम चढ़वाने व मतदाता कार्ड बनवाने के लिए लोगों को जागरूक करेगी।
सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के अधीन संचालित सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड व भारत निर्वाचन आयोग का पूर्व में अनुबंध हो चुका है। इसी आधार पर मतदाता जागरुकता रैली का आयोजन किया गया है।
एडीएम जीपी सिंह ने सीएससी संचालकों से कहा कि अपने नजदीकी क्षेत्रों में अधिक से अधिक मतदाता कार्ड बनाकर लोगों को जागरूक करें। रैली कलक्ट्रेट परिसर से पटेल तिराहा होते हुए पुरानी कोतवाली व पुरानी बाजार कर्वी में समाप्त हुई। रैली के माध्यम से सीएससी संचालकों ने आम लोगों को वोटर आईडी कार्ड बनवाने व संशोधन करवाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर सीएससी जिला समन्वयक बदरुद्दीन खान, जिला प्रबंधक अतुल कुमार व मनीष सिंह ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आमजन 15 दिसंबर तक नए वोटर आईडी का आवेदन, पुराने कार्ड में संशोधन और वोटर आईडी कार्ड का प्रिंट अपने नजदीकी कामन सर्विस सेंटरों से करा सकते हैं। इस अवसर पर केंद्र संचालक लवकुश, अभय पटेल, बबलू मिश्रा व मनोज सहित दर्जनों संचालक व निर्वाचन कार्यालय स्टाफ मौजूद रहा।