{"_id":"68a77900bf9219502605e662","slug":"auto-overturned-on-the-causeway-old-woman-died-four-injured-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-119545-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: रपटे पर ऑटो पलटा, वृद्धा की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: रपटे पर ऑटो पलटा, वृद्धा की मौत, चार घायल
विज्ञापन
फोटो 16 सीकेटीपी-7- परिचय- रामप्यारी- फाइल फोटो
मऊ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के बरहा कोटरा गांव के रपटे पर बुधवार की शाम बेकाबू ऑटो पलट गया। इस हादसे में वृद्धा की मौत हो गई। चार अन्य यात्री लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ऑटो छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बरहा कोटरा के राम सुनील ने बताया कि बुधवार को दादी रामप्यारी (80) इलाज कराने पूरब पताई स्थित निजी क्लीनिक गई थीं। वहीं सें मऊ स्थित बैंक चली गईं। वहां से ऑटो से लौटते समय नदी के रपटे की चढ़ाई पर ऑटो बेकाबू होने लगा। गति तेज होने से चालक नियंत्रण नहीं कर सका और ऑटो रपटे के लगभग 25 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरा। चालक मौके से भाग निकला। इससे वृद्धा पर ऑटो का पहिया चढ़ गया और घायल हो गई थी। किसी तरह दादी को ऑटो से निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया । वहां इलाज के समय उनकी मौत हो गई। वहीं चार अन्य बरहा गांव निवासी सुनील, अशोक, मन्नू व चुनकावन मामूली रूप से घायल थे। वह अपने घर चले गए।
आरोप लगाया कि गांव निवासी ऑटो चालक आशीष कुमार मिश्रा लापरवाही पूर्वक ऑटो चला रहा था। इससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा है। गुरुवार को थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस पहुंची थी। परिजन महिला को लेकर सीएचसी जा चुके थे। अन्य अपने घर चले गए थे। इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी तलाश की जारही है।