{"_id":"5fc3d1768ebc3e9bb2208630","slug":"audio-of-ghat-operator-and-villagers-in-mineral-case-goes-viral-chitrakutt-news-knp597060518","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: खनिज मामले में घाट संचालक व ग्रामीण का ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: खनिज मामले में घाट संचालक व ग्रामीण का ऑडियो वायरल
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में सोशल मीडिया पर रविवार को एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें बालू घाट के संचालक व ढुलान में लगे वाहन मालिक की रुपयों के लेनदेन को लेकर बात हो रही है। वायरल ऑडियो में जिलाधिकारी, खनिज अधिकारी व कलक्ट्रेट के एक कर्मचारी का भी जिक्र किया गया है। हालांकि किसी भी अधिकारी ने ऑडियो की पुष्टि नहीं की है।
वायरल ऑडियो में एक पक्ष की आवाज आई कि गाडी खराब है पुराना हिसाब कर दो। जवाब में कहा गया कि अभी रुको, दशा खराब है। जिलाधिकारी, खनिज अधिकारी व एक कर्मचारी के बारे में कहा गया कि मिलने का दबाव बनाया जा रहा है। एक मिनट 34 सेकेंड के ऑडियो को लेकर कई तरह की चर्चा है।
कुछ जानकारों ने बताया कि यह तीन माह पुराना ऑडियो है। वाहन मालिक ने घाट संचालक को ब्लैकमेल करने के लिए इसे रिकार्ड किया था। यह मामला राजापुर थाने तक भी पहुंचा था, लेकिन बाद में रफा दफा हो गया था।
विज्ञापन
इस संबंध में एडीएम जीपी सिंह का कहना है कि उन्हें किसी ऑडियो की जानकारी नहीं है। जिला खनिज अधिकारी सनी कौशल ने बताया कि ऑडियो किस जिले का है, यह स्पष्ट नहीं है। बदनाम करने को यह सब किया गया होगा। फिलहाल उन्हें इसके किसी तथ्य की जानकारी नहीं है। यह सब जांच का विषय है। राजापुर थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि पहले कोई ऐसा मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है।