{"_id":"5fc7cf128ebc3e9bbe7148fd","slug":"audio-of-electricity-department-officials-went-viral-chitrakutt-news-knp597625549","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः बिजली विभाग के अधिकारियों का ऑडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः बिजली विभाग के अधिकारियों का ऑडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
चित्रकूट। बिजली विभाग के दो अधिकारियों का बुधवार को ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो में छापेमारी को लेकर कार्रवाई करने और न करने पर अधिकारियों की गालीगलौज हो रही है। हालांकि अधिकारियों ने ऑडियो की पुष्टि नहीं की है।
वायरल ऑडियो में एक पक्ष कह रहा है कि इस पर कार्रवाई न करें तो दूसरे पक्ष कहा जा रहा है कि कार्रवाई तो जरूर होगी। इसमें दोनों अधिकारी खुद को 2007 बैच का जेई बताकर कह रहे हैं कि उनका प्रमोशन हो चुका है।
दोनों में एक खुद को विजिलेंस का व दूसरा बिजली विभाग का अधिकारी बता रहा है। ऑडियो में विजिलेंस लखनऊ, कानपुर या उन्नाव की टीम होने की बात हुई है। इसके बाद जिस स्थान पर छापेमारी कर कार्रवाई की गई तो वहां के लोड के बारे में पूछा गया है। ऑडियो में गोली मारने व देख लेने की भी धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
बातचीत करने वाले एमडी का नाम लेकर चर्चा करते हैं, फिर कहते हैं कि सिर्फ पैसे की बात करो। इस बारे में एसई पीके मित्तल व राजापुर एसडीओ केके वर्मा का कहना है कि उनके पास ऐसा कोई ऑडियो नहीं आया है। इसलिए इसकी किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की जा सकती।