फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Attack on Assistant Consolidation Officer and Lekhpal

Chitrakoot News: सहायक चकबंदी अधिकारी और लेखपाल पर हमला

Mon, 24 Jun 2024 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Attack on Assistant Consolidation Officer and Lekhpal
मऊ (चित्रकूट)। जमीन की नापजोख करने गए सहायक चकबंदी अधिकारी और राजस्व लेखपाल के साथ अवैध कब्जाधारक ने मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। सहायक चकबंदी अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सहायक चकबंदी अधिकारी मऊ लईक अहमद अपनी टीम खंडेहा लेखपाल सुरेंद्र कुमार के साथ चकरोड की पैमाइश करने गए। चकमार्ग पर खंडेहा निवासी देवप्रकश का अवैध कब्जा था। अधिकारी ने हटाने के लिए कहा। इस पर देवप्रकाश भड़क और और गाली-गलौज करने लगा। एसीओ ने उसे पकड़ा तो देवप्रकाश ने हमला बोल दिया और मारपीट की।
विज्ञापन

किसी तरह जान बचाकर सरकारी अभिलेख सुरक्षित लेकर तहसील पहुंचे। उन्होंने बताया कि खंडेहा निवासी केदारनाथ ने चकरोड की पैमाइश के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। इसका निस्तारण करने के लिए वह गए थे। आरोपी ने उनको जान से मारने की धमकी दी है। थाना प्रभारी अजीत कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी अभी फरार है। रविवार की शाम को कुछ स्थान पर दबिश दी गई लेकिन जानकारी मिली है कि आरोपी प्रयागराज की ओर भागा है। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed