फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Ateeq's convoy stopped for 10 minutes due to the closure of the railway crossing

Chitrakoot News: रेलवे क्रासिंग बंद होने से 10 मिनट रुका अतीक का काफिला

Tue, 28 Mar 2023 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ateeq's convoy stopped for 10 minutes due to the closure of the railway crossing
चित्रकूट/भरतकूप/बरगढ़। माफिया व पूर्व सांसद अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज ले जाते समय जिले की सीमा भरतकूप से मुरका तक पुलिस का कड़ा पहरा रहा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से होते हुए काफिला खोह पुलिस लाइन के पास पहुंचा तो रेलवे क्रासिंग बंद मिली। इससे काफिला रुक गया। इस पर तत्काल पुलिस बल ने अतीक की वैन को घेर लिया। अतीक ने दो बार वैन की जाली पर आकर कुछ बोलने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे अंदर बैठाकर पर्दे से खिड़की ढंक दी।
विज्ञापन

अतीक का काफिला चित्रकूट जिले की सीमा भरतकूप में सोमवार की दोपहर दो बजकर 56 मिनट पर पहुंचा। खोह रेलवे क्रासिंग बंद होने से काफिले को रुकना पड़ा। लगभग 50 पुलिसकर्मियों ने अतीक के वैन को चारों ओर से घेर कर लिया। इस दौरान मीडियाकर्मियों ने वैन की खिड़की से अतीक से सवाल पूछा। अतीक वैन की खिड़की के पास दो बार आया और कुछ बोलने का प्रयास किया, लेकिन अंदर बैठे सुरक्षाकर्मियों ने खिड़की का पर्दा बंदकर उसे सीट पर बैठा दिया। लगभग दस मिनट तक काफिला यहां रुका रहा।
विज्ञापन

ट्रेन निकलने के बाद फाटक खुला तो काफिला आगे बढ़ा। इस पर यहां के पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने राहत की सांंस ली। इसके बाद काफिला मऊ और बरगढ़ होते हुए जिले की अंतिम सीमा मुरका को पार कर प्रयागराज की सीमा में शाम चार बजकर 40 मिनट पर प्रवेश कर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
वाहन रुकते ही अतीक की बहन ने मोबाइल से लीं तस्वीरें
चित्रकूट। रेलवे क्रासिंग के पास अतीक का काफिला रुका तो अनहोनी की आशंका पर पीछे कार से चल रही उसकी बहन एक युवक के साथ कार से नीचे उतरी। वह वीडियो बनाने लगी। अतीक की बहन ने कहा कि उनके परिजनों को अनहोनी की आशंका है, इसीलिए साथ में चल रहे हैं। अतीक का काफिला आगे बढ़ा तो अपनी कार में बैठकर आगे बढ़ गए।


इनसेट
चित्रकूट के 92 किलोमीटर 104 मिनट में किया पार
अतीक का काफिला चित्रकूट जिले की सीमा भरतकूप में दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर पहुंंचा। कर्वी होते हुए 4 बजकर 40 मिनट पर जिले की सीमा मुरका से पार कर प्रयागराज की सीमा पर प्रवेश कर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed