फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Ashok Maurya of Chitrakoot will join the journey around the world

विश्व भर की यात्रा में शामिल होंगे चित्रकूट के अशोक मौर्या

Sun, 22 Dec 2019 09:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
Ashok Maurya of Chitrakoot will join the journey around the world
बरगढ़(चित्रकूट)। विश्व के सैकड़ों युवाओं को एक प्लेटफार्म पर लाने वाली जागृति यात्रा का चित्रकूट के कम विकसित क्षेत्र बरगढ़ निवासी अशोक मौर्या हिस्सा बनने जा रहे हैं। 24 दिसंबर से मुंबई से शुरू होने वाली 15 दिवसीय यात्रा का 8 जनवरी को समापन होगा। इस रेल यात्रा में पूरे विश्व से पंाच सौ युवक युवतियां शामिल हो रहीं हैं। क्षेत्र के सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से जुड़कर समाज सेवा करने वाले उसरी गांव के अशोक मौर्या पुत्र शिवभान का चयन विश्व की विख्यात संस्था जगत सेवा संस्थान से आनलाइन के माध्यम से हुआ है। जिसको लेकर बरगढ़ समेत पूरे जिले के निवासियों में खुशी देखी जा रही है।
विज्ञापन

जिले के बरगढ़ से सटे उसरी गांव निवासी अशोक मौर्या एमएसडब्लू कर बरगढ़ क्षेत्र की सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर समाज सेवा का कार्य कर रहे हैं। जिसने विश्व की विख्यात संस्था मुंबई के जगत सेवा संस्थान में आनलाइन फार्म भरा था। जिसमें 500 युवक व युवतियों का चयन हुआ है। जिसमें 350 भारतीय व 150 विदेशी हैं। ये सभी युवक व युवतियां 24 दिसंबर से मुंबई से निकलने वाली यात्रा में शामिल होंगे। यह यात्रा उत्तर भारत के साथ ही दक्षिण भारत के प्रदेश में घूमेगी। जिसका समापन 8 जनवरी को होगा। यात्रा में शामिल युवकों को स्वालंबन के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed