फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Arogyadham Ghat becomes a new tourist attraction

Chitrakoot News: आरोग्यधाम घाट बना पर्यटकों का नया आकर्षण केंद्र

Sat, 02 May 2026 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 02 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Arogyadham Ghat becomes a new tourist attraction
फोटो न- 01 सीकेटीपी 18 आरोग्यधाम घाट पर प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेते पर्यटक। संवाद
चित्रकूट। भीषण गर्मी के बीच मंदाकिनी नदी का आरोग्यधाम घाट पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के लिए प्रमुख आकर्षण बन गया है। यह स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के कारण लोगों को गर्मी से राहत दिला रहा है।
विज्ञापन



भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में जानकीकुंड के पास स्थित यह घाट विशेष रूप से लुभावना है। मंदाकिनी नदी की कल-कल बहती धाराएं और झरने यहां का मुख्य आकर्षण हैं। नदी के दोनों ओर लगे घने पेड़ और आसपास के पहाड़ मनोरम दृश्य प्रस्तुत करते हैं। यह प्राकृतिक सुंदरता आगंतुकों को प्रकृति के करीब होने का अनुभव कराती है। पहले यह स्थान अपेक्षाकृत कम लोकप्रिय था, वहीं अब यहां स्नान करने वालों की भीड़ देखने को मिलती है। सुबह से ही पर्यटक, जिनमें महिलाएं और परिवार भी शामिल हैं, यहां आकर मंदाकिनी में स्नान का आनंद लेते हैं।
विज्ञापन




अर्थव्यवस्था पर प्रभाव

घाट की बढ़ती लोकप्रियता का सीधा असर स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है। जानकीकुंड निवासी रमन तिवारी ने बताया कि पर्यटकों की संख्या बढ़ने से आसपास के होटल और दुकानें बेहतर चल रही हैं। रीवा से आए अनुज सिंह और रामकुमार सिंह ने घाट की प्राकृतिक सुंदरता की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि यहां स्नान करने से उन्हें गर्मी से बड़ी राहत मिली। राजेश पटेल ने सुझाव दिया कि पर्यटन सुविधाएं बढ़ने पर यह स्थल मानचित्र पर महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed