{"_id":"57c31fdf4f1c1bf638d50698","slug":"are-going-to-meet-the-student-s-mother-drowned-in-the-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां से मिलने जा रहे छात्र की कुएं में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां से मिलने जा रहे छात्र की कुएं में डूबने से मौत
चित्रकूट
Updated Sun, 28 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां से मिलने खेत की ओर जा रहा कक्षा दो का छात्र रास्ते में एक कुएं में वह जा गिरा। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर दौड़कर आई मां ने अपनी साड़ी को रस्सी बनाकर डूबते पुत्र को बचाने का प्रयास किया लेकिन वह साड़ी नहीं पकड़ पाया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
यह दर्दनाक हादसा शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के पथरौड़ी गांव का है। शनिवार दोपहर को विद्यालय से भूपत सिंह (8) पुत्र कल्लू पटेल घर लौटा तो मां घर में नहीं थी। मां से मिलने खेत की ओर जाते समय वह कुंए में जा गिरा। बालक के चीखने की आवाज सुन दुलेरिया देवी दौड़कर कुएं के पास आई।
विज्ञापन
अपनी आंखों के सामने बच्चे को डूबता देख मदद को चिल्लाने लगी। इसके बाद उसने अपनी साड़ी उतारकर डूबते बालक को पकड़ने के लिए कहा। काफी प्रयास के बाद भी वह साड़ी नहीं पकड़ सका और डूब गया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद ग्रामीण पहुंचे तो एक ने नीचे उतरकर बालक को कुएं से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक तीन भाइयों में बड़ा था। परिजनों ने उसका गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया।