फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Anuranjana received award in the field of education

Chitrakoot News: शिक्षा के क्षेत्र में अनुरंजना को मिला पुरस्कार

Sun, 08 Oct 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 08 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Anuranjana received award in the field of education
चित्रकूट । जिले की कंपोजिट विद्यालय कोठिलिहाई की सहायक अध्यापिका अनुरंजना देवी को कठपुतली शो के माध्यम से शिक्षा प्रदान करने की विधि पर पुरस्कार मिला है। वाराणसी से लौटने पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों व शिक्षकों ने उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर पांच अक्टूबर को वाराणसी में आयोजित हुए जी-20 निपुण भारत मिशन शैक्षिक गुणवत्ता सेमिनार व एडु लीडर्स सम्मान 2023 समारोह में विभिन्न हस्तियों के साथ 75 जनपदों के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिसमें कंपोजिट विद्यालय कोठिलिहाई की सहायक अध्यापिका अनुरंजना देवी भी शामिल रहीं। उनको अपने नवाचार जैसे संगीत, नृत्य, कला, क्राफ्ट रंगोली आदि को बच्चों को सिखाना शामिल रहा।
विज्ञापन

इसके अलावा गीत व कठपुतली शो से बच्चों को शिक्षा देने के लिए सम्मानित किया गया। इनके विद्यालय के बच्चे लोकगीत, नाटक, खो-खो, कबड्डी में मंडल स्तर पर परचम लहराया है। खंड शिक्षाधिकारी मानिकपुर मिथलेश कुमार, रामनारायण पांडेय, धीरेंद्र सिंह, मनोज सिंह, हरीकिशोर दीक्षित, अंजू तिवारी, सपना सिंह, रघुराज व अमित त्रिपाठी ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed