फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Anshu created ruckus for getting Corona vaccine

अंशू ने कोरोना टीका लगवाने को किया था हंगामा

Thu, 20 May 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Anshu created ruckus for getting Corona vaccine
चित्रकूट। जिला जेल में शार्प शूटर अंशू दीक्षित के हाथों ईद के दिन गैंगवार में मारे गए कुख्यात अपराधी मेराज अली ने भी जेल अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाया था। बताया जाता है कि जिस वक्त मेराज को टीका लगाया जा रहा था, उसी वक्त खुद के भी टीकाकरण को लेकर अंशू दीक्षित ने जमकर बवाल काटा था। उसका कहना था कि उसको भी कोरोना का टीका लगाया जाए, लेकिन उसका नाम सूची में न होने पर स्वास्थ्यकर्मियों ने उसे टीका नहीं लगाया था।
विज्ञापन

इस दौरान मौके पर पहुंचे जेल स्टाफ ने अंशू के कागज चेक किए और कमियां बताकर टीका लगाने से मना कर दिया था। मेराज को बृहस्पतिवार (20 मई) को टीके की दूसरी डोज लगनी थी। चित्रकूट के रगौली जिला जेल में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए शार्प शूटर अंशू दीक्षित की मनमानी जमकर चलती थी।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, जब से मेराज अली को चित्रकूट जेल भेजा गया था, तब से अंशू दीक्षित अक्सर सुबह और शाम को बैरक के बाहर निकलकर मेराज के साथ ही देखा जाता था। यहां तक कि पूर्व सेटिंग के चलते ही दोनों अक्सर जेल अस्पताल के पास भी देखे जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में बैरक व रात में अस्पताल के बेड में रहते थे। बताया गया कि मेराज अली को कोरोना टीके की पहली डोज लगाई गई थी बृहस्पतिवार को दूसरी डोज लगनी थी। इसके अलावा कई अन्य बंदियों को भी मेराज के साथ कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया था। जिस वक्त अंशू टीका लगवाने की जिद कर रहा था, उस समय बंदी रक्षकों ने पहुंचकर अगली सूची में नाम लिखवाने की बात कहकर शांत करा दिया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed