फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Another killer arrested, the search continues for the last

एक और हत्यारोपी गिरफ्तार अंतिम की तलाश जारी

Tue, 04 Jan 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Another killer arrested, the search continues for the last
चित्रकूट। सपहा गांव में जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) के चचिया ससुर की हत्या के मामले में सोमवार को पुलिस ने एक और नामजद हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। नामजद एक और हत्यारोपी अरुण की तलाश जारी है। उधर, पीड़ित के घर ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा रहा। एहतियातन गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन

ठेके के काम में ट्रैक्टर-ट्रॉली भाड़े पर न लगाने को लेकर एक जनवरी की रात जिला पंचायत सदस्य संगीता देवी के चचिया ससुर रामराज की पीटकर हत्या कर दी गई थी। मारपीट में मृतक का बेटा, भांजा समेत दो मजदूर भी घायल हुए थे। घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि नामजद पांच में चार को जेल भेज दिया गया है। एक आरोपी की तलाश जारी है। उधर, घटना को लेकर गांव में गम का माहौल है। सपा, बसपा, कांग्रेस जिला संगठन के पदाधिकारियों के अलावा जिला पंचायत के कई सदस्यों ने उनके घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया है। बसपा पदाधिकारियों ने रामराज की बेटी की शादी में सहयोग करने की भी बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed