{"_id":"60c102bd8ebc3e8a9c6254ba","slug":"aniyantrit-truck-ko-kisan-ki-amaut-chitrakoot-news-knp6332230146","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक ने किसान को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रक ने किसान को कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के बक्टा बुजुर्ग के पास पैदल घर लौट रहे किसान को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका साला बाल बाल बच गया। ट्रक चालक मौके से भाग निकला। मृतक के परिजनों से अज्ञात ट्रक व चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बक्टा गांव निवासी किसान दशरथ प्रसाद यादव (42) पड़ोसी गांव में निमंत्रण करने के बाद साले बल्लान अतर्रा निवासी राजबहादुर के साथ पैदल घर लौट रहा था। हीरा ढाबा के पास राजापुर की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक ने दशरथ प्रसाद को कुचल दिया। उनसे कुछ ही दूरी पर चल रहा उनका साला राजबहादुर बाल बाल बच गया। घटना करने के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर भाग निकला।
थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। अज्ञात ट्रक व चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक खेती बाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था मृतक के 10 वर्षीय पुत्र आलोक है। पत्नी निर्मला का घटना के बाद से रो- रो कर बुरा हाल है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसका बड़ा भाई आर्यावर्त बैंक पहाड़ी शाखा में बैंक मैनेजर हैं।