फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Angry laborer hanged himself after his wife did not return from her parents' home.

Chitrakoot News: पत्नी के मायके से न आने पर क्षुब्ध मजदूर फंदे पर झूला

Mon, 25 Sep 2023 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Angry laborer hanged himself after his wife did not return from her parents' home.
चित्रकूट/रामनगर। रैपुरा थाना क्षेत्र के करौंदीकला गांव में पत्नी गई मायके के न लौटने से क्षुब्ध युवक ने घर आकर फंदे पर लटक गया। जानकारी होने पर कमरे का दरवाजा तोड़कर परिजन अंदर पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतारा।
विज्ञापन

करौंदी कला निवासी नत्थू रैदास ने बताया कि उसका पुत्र बिहारी (27) मजदूरी कर जीवन यापन करता है। एक सप्ताह पूर्व वह पत्नी सीमा व दो पुत्रों के साथ ससुराल अनीपुर राजापुर गया था। शनिवार को वह ससुराल से लौटा तो घर में उसकी बहन के पुत्र दिनेश का जन्मोत्सव कार्यक्रम चल रहा था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान उसने बताया कि पत्नी ने साथ में आने से इंकार कर दिया है। इसके बाद वह अपने पिता व चाचा के पैर छूकर खुद को कमरे में बंद कर लिया। साड़ी से फंदा लगाकर झूल गया। कुछ ही देर में कमरे में पहुंचे उसके परिजनों ने आवाज दी लेकिन कोई आवाज नहीं आई। अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने दरवाजा तोड दिया। अंदर का नजारा देखा तो चौंक गए।
विज्ञापन

किसी तरह उसे फंदे से नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। रविवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतक मायके से पत्नी के न आने से क्षुब्ध था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं दर्ज की थाने में शिकायत
चित्रकूट। मृतक बिहारी के पिता ने बताया कि शनिवार को जब पुत्र करौंदी स्थित घर पहुंचा तो बताया कि पत्नी बच्चों के साथ लौटने के लिए तैयार नहीं है। इस पर राजापुर थाने में जाकर शिकायती पत्र दिया और ससुराल वालों पर कार्रवाई कराने की मांग की। आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की और यह कहकर लौटा दिया कि रैपुरा थाना का मामला है वहीं जाकर रिपोर्ट दर्ज कराओ। इससे उसका पुत्र और निराश हो गया था। इस संबंध में राजापुर थाना प्रभारी भास्कर मिश्रा ने बताया कि ऐसा कोई शख्स शिकायत लेकर थाने नहीं आया था। फिर भी किसी की पत्नी मायके से नहीं आएगी तो उसके लिए पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed