{"_id":"6820f8db6877d701570f62a6","slug":"angry-at-not-being-taken-to-an-invitation-student-commits-suicide-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-115779-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: निमंत्रण में नहीं ले जाने से नाराज छात्र ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: निमंत्रण में नहीं ले जाने से नाराज छात्र ने दी जान
विज्ञापन
विवेक
- फोटो : परिजन
फोटो नंबर-13-
चित्रकूट। राजापुर थाना क्षेत्र के रगौली मुस्तकील निवासी किशोर ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने बताया कि निमंत्रण न जा पाने से नाराज था। इसी वजह से यह कदम उठाया।
मुस्तकील निवासी रामज्ञानी निषाद ने बताया कि शनिवार को पत्नी संगीता, बेटी सविता, बेटा सत्यम, शिवम के साथ कौशांबी जिले के महेवा में रिश्तेदार के घर निमंत्रण में जा रही थी। बेटा विवेक कुमार (16) भी शादी में जाने के लिए तैयार हो गया, लेकिन उसकी मां संगीता ने मना कर दिया था। काफी समझाने के बाद भी वह जाने की जिद करता रहा, लेकिन परिजन तैयार नहीं हुए। इससे वह नाराज हो गया था।
शाम को खाना खाने के बाद अंदर लेट गया था। रामज्ञानी ने बताया कि वह बरामदे में लेटे थे। रात में बेटे ने कमरे में रस्सी से फंदा लगा लिया। रविवार की सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उसने आवाज लगाई। कमरा अंदर से बंद मिला तो कुंडी तोड़ कर अंदर घुसे। देखा तो शव लटक रहा था। बताया कि बेटा राजापुर के जितेंद्र इंटर कॉलेज में कक्षा 10 में पढ़ता था। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि घटना का कारण किशोर की नाराजगी ही बताई गई है।