फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Angered by wife's visit to maternal home, Saraf swings from noose

Chitrakoot News: पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध सराफ फंदे से झूला

Fri, 23 Jun 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 23 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Angered by wife's visit to maternal home, Saraf swings from noose
चित्रकूट। विवाद के बाद पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध होकर पति ने दुपट्टे से फंदे लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। मृतक जेवरों की दुकान करता था।
विज्ञापन

शहर के कुबेरगंज निवासी शिवकुमार सोनी ने बताया कि बेटे मनोज सोनी (35) की पत्नी मानसी से आए दिन विवाद होता रहता था। बुधवार की देर शाम को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। घर में परिवार के सदस्य बाहर थे। मानसी ने अपने पिता व भाई को फोन से जानकारी दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद पिता व भाई मानसी को लेकर मायके चले गए थे। इससे क्षुब्ध होकर मनोज ने कमरा बंद कर दुपट्टे से फंदा लगा लिया। देर शाम को छोटा भाई रवि सोनी घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो भाई का शव फंदे पर झूल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। वह सराफा की दुकान करता था। उसके दो पुत्र हैं। मां केशकली का रो-रोकर हाल बेहाल है। परिजनों ने आरोप लगाया कि मनोज के ससुरालीजन व उसकी पत्नी आए दिन उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इससे वह बेहद डरा हुआ रहता था। कोतवाल गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि आत्महत्या के ठोस कारण की जानकारी नहीं हो सकी है। परिजनों ने कोई तहरीर भी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed