{"_id":"62cf13887040504c357fa0b5","slug":"angered-by-the-death-of-the-partner-the-teachers-union-took-out-a-candle-march-chitrakoot-news-knp707404873","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी की मौत से नाराज शिक्षक संघ ने निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथी की मौत से नाराज शिक्षक संघ ने निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन
फोटो-13- शिक्षक की मौत के बाद शहीद पार्क में श्रद्घाजलि सभा में मौजूद शिक्षक। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। प्राथमिक विद्यालय हनुआ मानिकपुर में तैनात प्रधानाध्यापक आशीष सिंह की हत्या के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ ने शहर में कैंडल मार्च किया। मृत शिक्षक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शिक्षकों ने हत्यारों को जल्द न पकड़े जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
बुधवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में शिक्षकों ने शहर के शहीद पार्क पर एकत्र होकर मृतक शिक्षक का श्रंद्धाजलि दी। इसके बाद पटेल तिराहे तक कैंडल मार्च किया।
इस मौके पर एक सैकड़ा शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हत्यारों को जल्द पकडने में पुलिस यदि लापरवाही करेगी तो शिक्षक संघ आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि प्रधानाध्यापक आशीष सिंह का शव सदर कोतवाली क्षेत्र के कालूपुर पाही गांव के पास एक खेत में मिला था। वह मूल रूप से धाता फतेहपुर के निवासी थे।
इस मामले में मृतक के बड़े भाई अशोक सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल अशोक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मौत का सही कारण नहीं पता चल पाया था। बिसरा जांच के लिए भेजा गया है।