{"_id":"57224d254f1c1b783ba91df9","slug":"ample-water-all-met-create-and-broken-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी को मिले भरपूर पानी, बनवाएं टूटी सड़कें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी को मिले भरपूर पानी, बनवाएं टूटी सड़कें
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Thu, 28 Apr 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान निर्देश देती डीएम मोनिका रानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी मोनिका रानी ने गुरुवार सुबह कस्बे की पेयजल आपूर्ति की जानकारी ली। कई स्थानों पर टेलीफोन और विद्युत लाइन के लिए खोदी गई सड़क को मानक के अनुरूप बनवाने के निर्देश दिए।
कृषि उत्पादन मंडी परिषद परिसर जाकर 20.35 करोड़ की लागत से पेयजल योजना के तहत बनी पानी की टंकी का निरीक्षण किया। उसके बारे में जानकारी ली। इस टंकी में पानी की सप्लाई मंदाकिनी नदी से की जा रही है और टंकी की क्षमता 12 सौ किलोलीटर है। उन्होंने अधूरे काम को शीघ्र ही पूरा कराने के निर्देश दिए। जगह-जगह टूटी सड़क की मरम्मत कराने और नगर पालिका से गंदे पानी की निकासी बेहतर तरीके से कराने को कहा।
इसके बाद तरौंहा रोड का निरीक्षण किया। जल संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि पानी की उपलब्धता के लिए दो टैंकर लगाए गए हैं। डीएम ने खुदी सड़कों का मानक के अनुरूप निर्माण कराने का आदेश दिया। इस मौके पर प्रभारी अधिशाषी अभियंता जल संस्थान केके शर्मा व अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद लाल चंद्र सरोज आदि मौजूद रहे।