फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Allegations of misuse of Form-7, SP demands investigation

Chitrakoot News: फार्म-7 के दुरुपयोग का आरोप, सपा ने की जांच की मांग

Thu, 19 Feb 2026 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 19 Feb 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Allegations of misuse of Form-7, SP demands investigation
चित्रकूट। एसआईआर के दौरान फार्म-7 के दुरुपयोग को लेकर समाजवादी पार्टी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव ने जिलाधिकारी से शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

यादव ने आरोप लगाया कि जिले के सीतापुर, तरौहा और अर्जुनपुर क्षेत्रों में सत्ता दल के लोग अपने बीएलए के माध्यम से फार्म-7 बंटवाकर भरवा रहे हैं। उनकी पार्टी के बीएलए ने सीतापुर से 10, तरौहा से 11 और अर्जुनपुर से 7 ऐसे फार्म पकड़े हैं। इन फार्मों में पहले से ही यादव और मुस्लिम समुदाय के मतदाताओं के नाम अंकित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह कार्रवाई विशेष वर्ग के मतदाताओं को निशाना बनाकर की जा रही है, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है। उन्होंने जोर देकर कहा, मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यादव ने प्रशासन से पूरे प्रकरण की पारदर्शी जांच कराने की मांग की है ताकि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed