फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Allegation of teacher recruitment by taking money, matter reached CM-DM

रुपये लेकर शिक्षक भर्ती का आरोप, मामला सीएम-डीएम तक पहुंचा

Sun, 24 Oct 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Allegation of teacher recruitment by taking money, matter reached CM-DM
चित्रकूट। जिले में संस्कृत विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती मामले में कुछ विद्यालयों के प्रबंधकों ने मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को लिखे पत्र में उच्च स्तरीय जांच कराकर नए सिरे से चयन प्रक्रिया कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के श्रीगंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कालेज के सभागार में 18 अक्तूबर से 23 अक्तूबर तक चली संस्कृत विद्यालय के मानदेय शिक्षकों की भर्ती का साक्षात्कार खत्म हो चुका है। कुल दस विद्यालय के लिए 24 पदों की भर्ती में पूर्व विधायक दिनेश मिश्रा ने आरोप लगाये कि साक्षात्कार प्रक्रिया पक्षपातपूर्ण रही। पारदर्शिता का अभाव रहा है।
विज्ञापन

बियावल मऊ के श्री भागवत मंडल संस्कृत विद्यालय के प्रबंधक मिथिला पांडेय ने सीएम डीएम को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि रुपये लेकर चहेतों की भर्ती की गई है। पहाड़ी क्षेत्र के निवासी एक शिक्षक जो इस समय महोबा जिले में तैनात हैं उनपर खुलेआम रुपये लेकर विषय विशेषज्ञ की जगह चहेतों की भर्ती का आरोप लगा। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने डीआईओएस बलिराज राम से पूरे मामले की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed