{"_id":"57055f604f1c1ba16ac81377","slug":"all-work-shall-be-in-the-national-interest","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रहित में होंगे सारे काम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रहित में होंगे सारे काम
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Thu, 07 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
मंच पर पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने पार्टी स्थापना दिवस को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि राष्ट्रहित में ही सारे काम होंगे। जाति, क्षेत्र और मजहब का कोई स्थान नहीं होगा। सबसे ऊपर राष्ट्रभक्ति को स्थान दिया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा ने बुधवार को जिले के सभी मंडल में समर्पण दिवस मनाया और एक दूसरे को बधाई दी। मुख्यालय के रामलीला भवन में आयोजित कार्यक्रम में सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने कहा कि अब भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। राष्ट्रीय हिंदुत्व पार्टी को प्राथमिकता देने वाली पार्टी मानववाद के सिद्धांत पर चलती है। लगातार पार्टी ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को लेकर कांग्रेस शासन से मुक्ति दिलाई है। जिलाध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि भाजपा ने 36 साल के इतिहास में हमेशा राष्ट्रवाद को ही बढ़ावा दिया है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि जातिभेद और क्षेत्रवाद से दूर रहकर पार्टी राष्ट्रवाद को बढ़ावा दे रही है। इसके अलावा शिवरामपुर, पहाड़ी, मानिकपुर, मऊ, बरगढ़, भरतकूप मेें भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस पर पार्टी को मजबूत रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
इस मौके पर जय विजय सिंह, हेमंत प्रताप सिंह, राजेश जायसवाल, पंकज अग्रवाल, तीरथ द्विवेदी, आनंद सिंह पटेल, राजीव त्रिपाठी, रतनलाल मारवाडी, शिवशंकर सिंह, देव त्रिपाठी, रवि त्रिपाठी, मनोज कुशवाहा, विनोद पांडेय, रंजना उपाध्याय, सीमा निगम, अर्चना श्रीवास्तव, पुष्पा मिश्रा, शिवप्रसाद जायसवाल, जगदीश गुप्ता, विकास मिश्रा, रवि द्विवेदी, नवल किशोर मिश्र, रणवीर सिंह चौहान, हरीकृष्ण सोनी, सौरभ द्विवेदी, भागवत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।