{"_id":"695bfe8136f07d601e081875","slug":"after-bathing-in-the-sangam-devotees-moved-towards-chitrakoot-the-administration-made-preparations-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-125309-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: संगम स्नान के बाद चित्रकूट की ओर बढ़े श्रद्धालु, प्रशासन ने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: संगम स्नान के बाद चित्रकूट की ओर बढ़े श्रद्धालु, प्रशासन ने की तैयारी
Mon, 05 Jan 2026 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
12 सीकेटीपी-20- परिचय- माघ मेला में प्रयागराज जाने के लिए ट्रेन का इंतजार करते साधू संत । संवाद
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। प्रयागराज में पौष पूर्णिमा से माघ मेले की शुरुआत हो चुकी है। माघ मेले में संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाने के बाद अब श्रद्धालु मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट आ रहे हैं। यहां पर राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत विभिन्न राज्यों से टूरिस्ट बसों के जरिए प्रतिदिन 10 से अधिक श्रद्धालुओं के आने की सूचना है। इसके अतिरिक्त, ट्रेनों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। लगातार इनकी बढ़ती आमद को देख जिला प्रशासन, रेलवे और परिवहन विभाग ने मिलकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।
श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए, चित्रकूट में रैन बसेरा स्थलों पर टूरिस्ट बसों के ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। साथ ही, श्रद्धालुओं के रुकने के लिए यहीं पर रैन बसेरा भी बनाए गए हैं। मध्य प्रदेश सीमा पर भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।
माघ मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीआईजी राजेश एस और मंडलायुक्त अजीत कुमार धर्मनगरी क्षेत्र का दौरा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे चुके हैं। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि माघ मेले के लिए सभी तैयारियां समय से पहले पूरी कर ली गई हैं। इस माह पड़ने वाले प्रमुख पर्वों के दौरान धर्मनगरी में अधिकारियों और पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
जिला मुख्यालय से हर आधे घंटे में मिल रही बसें :
चित्रकूट से प्रयागराज आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग द्वारा 60 बसों का संचालन किया जा रहा है। जिला मुख्यालय से हर आधे घंटे में यात्रियों को रोडवेज बसें उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन बसों में महोबा, बांदा सहित अन्य डिपो की बसें शामिल हैं। प्रयागराज के लिए ये बसें झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग और कर्वी-राजापुर मार्ग पर दौड़ रही हैं।
-- -- -- -- -- -- --