फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   After a dispute with his wife, the husband committed suicide by hanging himself

Chitrakoot News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 08 May 2025 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
After a dispute with his wife, the husband committed suicide by hanging himself
चित्रकूट/मानिकपुर। मानिकपुर थाना क्षेत्र के उमरी गांव में शराब पीने से मना करने पर हुए विवाद के बाद पति ने फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन

उमरी गांव निवासी रोमा देवी ने बताया कि पति राजललन (36) बुधवार की शाम को मजदूरी करके आए और नौ बजे खाना खाकर गांव में ही टहलने चले गए। रात करीब दो बजे वापस घर आए तो शराब के नशे में थे। इस पर उसने पति को शराब पीने से मना किया। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जब मैं सो गई तो पति ने कमरे की दीवार में लगी खूंटी में दुपट्टा से फंदा लगा लिया। करीब तीन बजे नींद खुली तो देखा पति फंदे से लटक रहे थे। मेरे शोर मचाने पर अन्य परिजन जाग गए और आए। पुलिस को सूचना दी। चार बच्चे सुदीप, शुभम, रोली और शोभित है। थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि परिजनों ने पत्नी से विवाद की जानकारी दी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed