फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Afraid of dog attack, chital entered the house

कुत्तों के हमले से डरा चीतल घर में घुसा

Wed, 12 Jan 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Afraid of dog attack, chital entered the house
मानिकपुर(चित्रकूट)। मानिकपुर के इंद्रा नगर मोहल्ले में दोपहर को उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुत्तों के हमले से बचने के लिए एक चीतल आवासीय घर में घुस गया। चार घंटे की मेहनत के बाद वन विभाग व वाइल्ड लाइफ की टीम उसे सुरक्षित पकड़ सकी।
विज्ञापन

जंगल से भटका एक चीतल (हिरन की एक प्रजाति) मंगलवार दोपहर इंद्रा नगर मोहल्ले में पहुंच गया। वहां कुछ कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। मामूली रूप से घायल चीतल बचने के लिए भागा तो कुत्तों ने पीछा शुरू कर दिया। पूरे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। इसी बीच एक नवनिर्मित घर में चीतल घुस गया। कुछ लोग पहुंचे और उन्होंने दरवाजा बंद कर दिया, इससे कुत्ते अंदर नहीं जा सके।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी संजय कुमार ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, चंद मिनट में वाइल्ड लाइफ टीम भी आ गई। दोनों टीम ने चीतल को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घायल व डरे चीतल को पकड़ने में चार घंटे लगे। जिला वन अधिकारी आरके दीक्षित ने बताया कि कि चीतल को पकड़ने के बाद रानीपुर वन सेंचुरी में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed