फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Advocates Association officials took the oath

अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने ली शपथ

Sat, 27 Aug 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Sat, 27 Aug 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Advocates Association officials took the oath
अधिवक्ता संघ पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद जज व अधिकारीगण। - फोटो : अमर उजाला

चित्रकूट। अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों को जिला जज संजय पचौरी ने शनिवार को शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी अच्छी तरह से निभाएं। अधिवक्ताओं की समस्याओं का निराकरण करें।

विज्ञापन

जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कहा कि कचहरी परिसर में पानी व बिजली की समस्या दूर करने के लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसके लिए कम चल रहा है। पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने कहा कि अधिवक्ता व अधिकारी सामंजस्य बनाकर चलें ताकि एक दूसरे की समस्या का निदान हो सके।
विज्ञापन


इस मौके पर शपथ लेने वालों में जिलाध्यक्ष सुरेश तिवारी, सचिव राजेश चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश तिवारी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला, बालकृष्ण, पांडेय, अवध बिहारी, संयुक्त प्रशासनिक अनुराग द्विवेदी, सामाजिक प्रशासन विनीत पयासी, पुस्तकालय अध्यक्ष संतोष मिश्रा, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य आलोक द्विवेदी, बुद्धराज यादव, नरेंद्र सिंह, राकेश प्रकाश शुक्ला, प्रेम नारायण यादव, संतराम त्रिपाठी, कनिष्ठ सदस्य नीरू गुप्ता, मनमोहन चतुर्वेदी, मनोज कुमार त्रिपाठी, राजकरन यादव, लवलेश कुमार को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर पूर्व जिला जज शशीकांत, एल्डर कमेटी के चेयर मैन बुआराम शुक्ला, सहायक चंद्रपाल व वरिष्ठ अधिवक्ता भालेंद्र सिंह, केजी गुप्ता, सीपी गुप्ता, गोपाल दास अग्रवाल, रूद्रप्रसाद मिश्रा, त्रियुगी नारायण मिश्रा, कौशलेंद्र सिंह, अनूप कुमार, शिवशंकर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed