{"_id":"6ac13e4ac2ba0a949101422e","slug":"advocate-wrote-a-letter-to-the-president-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-137172-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: अधिवक्ता ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: अधिवक्ता ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र
Sat, 03 Oct 2026 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। तहसील क्षेत्र के अधिवक्ता राम सुशील तिवारी ने राष्ट्रपति को खुला पत्र लिखकर इच्छामृत्यु पर विधि के अनुसार निर्णय लेने की मांग की है। यह पत्र एसडीएम के माध्यम से भेजा गया है।
अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि सात अगस्त 2026 को उन पर जानलेवा हमला हुआ था। उन्होंने मानिकपुर थाने में शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। तिवारी ने थाने में अपमानित करने और एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करने की धमकी देने का आरोप लगाया।
उन्होंने संविधान और सुप्रीम कोर्ट के नियमों के तहत मामले की निष्पक्ष जांच और लिखित निर्णय की मांग की है। थाना प्रभारी अजीत कुमार पांडेय ने आरोपों को निराधार बताया। कहा कि बटाईदार से खेती में रुपये को लेकर विवाद की जानकारी मिली थी। (संवाद)