फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Advocate committed suicide by hanging

अधिवक्ता ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी की

Fri, 14 Jan 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Advocate committed suicide by hanging
राजापुर। कस्बे के कटरा रूपौलिहन मोहल्ला निवासी एक अधिवक्ता ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। कमरे में मिले सुसाइड नोट में लिखा था कि मैं अपनी जिंदगी के हर मुकाम से असफल हुआ, इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं।
विज्ञापन

अधिवक्ता प्र्रशांत राघव सिंह (40) पुत्र शिवलखन सिंह प्रयागराज में हाईकोर्ट में अधिवक्ता थे। उन्होंने गुरुवार रात फांसी लगा ली। सुबह पड़ोसी के पहुंचने पर जानकारी हुई तो मोहल्ले में हड़कंप मच गया। वह अकेले ही रहते थे। परिवार के अन्य सदस्य अन्य स्थानों पर रहते है। मोहल्ले वालों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। कौशांबी में शिक्षक बडे़ भाई अमरीश राघव ने बताया कि प्रशांत प्रयागराज स्थित हाईकोर्ट में अधिवक्ता थे, इधर कुछ दिनों से राजापुर कस्बे में अपने घर में रहते थे। उनकी मानसिक स्थिति सही नहीं रहती थी। उनकी पत्नी की मौत 2019 में हो चुकी है। एक छह वर्षीय पुत्र रियो सिंह है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed