फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Adverse entry to Deputy RMO, Assistant Registrar and PCF officers

चित्रकूटः डिप्टी आरएमओ, सहायक निबंधक और पीसीएफ अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि

Sat, 28 Nov 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Adverse entry to Deputy RMO, Assistant Registrar and PCF officers
चित्रकूट। डीएम शेषमणि पांडेय ने शनिवार को पीसीएफ से संचालित धान क्रय केंद्र मंडी परिषद, शिवरामपुर व विपणन विभाग के केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई शिकायतें मिलने पर उन्होंने डिप्टी आरएमओ, सहायक निबंधक व पीसीएफ अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्ट देने का आदेश दिया है। धान क्रय केंद्र व उर्वरक बिक्री के रजिस्टर अपडेट न मिलने पर तत्काल रजिस्टर ठीक कराने के निर्देश दिए। कहा रजिस्टर अपडेट न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कर्वी धान क्रय केंद्र पीसीएफ के प्रभारी बाबूराम ने बताया कि अभी तक 261 क्विंटल धान खरीदा गया है। विपणन केंद्र मंडी परिषद कर्वी के केंद्र प्रभारी इसरार अहमद ने बताया कि 66 किसानों से अभी तक 37 सौ क्विंटल धान खरीदा गया है। इसमें से 62 किसानों का भुगतान हो गया है।
विज्ञापन

शिवरामपुर पीसीएफ केंद्र के प्रभारी साकेत श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक 402 क्विंटल धान खरीदा गया है। बोरे की समस्या की वजह से अधिक खरीद नहीं हो पाई। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए डिप्टी आरएमओ, सहायक निबंधक सहकारी समितियां व पीसीएफ के अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बार-बार कहने के बावजूद धान क्रय केंद्रों में व्यवस्थाएं नहीं की गईं। यह अत्यंत खेदजनक है। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार संजय अग्रहरि, डिप्टी आरएमओ संजय श्रीवास्तव, सहायक निबंधक सहकारी समितियां नरेंद्र सिंह, पीसीएफ के निर्मल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed