{"_id":"5dfe64cc8ebc3e87c300b97a","slug":"administrative-officials-started-preparations-for-the-new-moon-of-poushamas-chitrakutt-news-knp5336569154","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौषमास की अमावस्या के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने शुरू की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौषमास की अमावस्या के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने शुरू की तैयारियां
विज्ञापन
चित्रकूट। पौष माह की अमावस्या पर 26 दिसंबर को धर्मनगरी में लगने वाले मेला व स्नान में कई लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए उप्र और मप्र के प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कड़ाके की ठंड को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा स्थानों पर अलाव जलवाने और अस्थायी रैन बसेरा बनाने के निर्देश दिए गए हैं। मेला क्षेत्र की देखभाल के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जाएगी। मेला स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया जाएगा।
चित्रकूट के जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी नरेंद्र मोहन मिश्र को निर्देश दिए है कि मेला क्षेत्र में अधिक से अधिक अलाव जलाने के लिए स्थानों को चिंह्ति किया जाए। साथ ही अस्थायी रैनबसेरा बनाया जाए। वहीं, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मेला क्षेत्र में पुलिस जवानों को तैनाती करने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। एमपी क्षेत्र में भी प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण कर जानकारी ली। परिक्रमा मार्ग में अतिक्रमण करने वालों को समान हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
उधर, उत्तर मध्य रेलवे के डीआरएम संदीप माथुर ने बताया कि धर्मनगरी में होने वाली अमावस्या मेले के लिए दो स्पेशल ट्रेन चलाई जा रहीं हैं। इसके अतिरिक्त इस रूट की सभी ट्रेनों का ठहराव सभी स्टेशनों पर किया गया है। यह ट्रेनें 25 से 27 दिसंबर तक चलेंगीं। मेला स्पेशल झांसी-चित्रकूट धाम कर्वी के मध्य संचालित की जाएगी। कानपुर-चित्रकूट धाम कर्वी के मध्य अतिरिक्त मेला स्पेशल ट्रेन चलेगी।