{"_id":"6922057a0d40fa8f4f014c94","slug":"administrative-building-of-rural-development-institute-will-be-built-in-samaria-charandasi-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-123532-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: समेरिया चरणदासी में बनेगा ग्राम्य विकास संस्थान का प्रशासनिक भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: समेरिया चरणदासी में बनेगा ग्राम्य विकास संस्थान का प्रशासनिक भवन
Sun, 23 Nov 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला ग्राम्य विकास संस्थान में अब नया प्रशासनिक भवन बनेगा। ये भवन मानिकपुर ब्लॉक के गांव सेमरिया चरणदासी में निर्मित होगा। इस पर 18.21 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। निर्माण की जिम्मेदारी आरईएस को मिली है। इससे अफसर-कर्मचारियों को कार्यालय की काफी हदतक सहूलियत मिलेगी।
जिला ग्राम्य विकास संस्थान में अफसर- कर्मचारी तैनाती हैं लेकिन वहां पर अफसर-कर्मियों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। ऐसे में सरकारी कामकाज को निपटाने में उन्हें दुश्वारियां झेलनी पड़ती हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने जिला ग्राम्य विकास संस्थान में करीब 18.21 करोड़ की लागत से नया प्रशासनिक भवन बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था। बाद में उसे स्वीकृति को शासन को भेजा था। जिस पर शासन ने मुहर लगा दी है।
ऐसे में अब सेमरिया चरणदासी गांव में जिला ग्राम्य विकास संस्थान का नया प्रशासनिक भवन बनेगा। इस भवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बैठने के लिए अलग कक्ष बनेंगे। इससे उन्हें सरकारी कामकाज को संपादन में आसानी होगी। साथ ही वहां पर ऑडीटोरियम भी बनेगा, जिसमें बैठकों व सेमिनारों आदि का आयोजन कर सीधे संवाद स्थापित किया जा सकेगा। ये प्रशासनिक भवन दो साल में तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
अफसर-कर्मचारियों के भी बनेंगे आवास
जिला ग्राम्य विकास संस्थान में अफसर-कर्मचारियों के ठहराव की भी व्यवस्था होगी। इनके ठहराव के लिए आवासीय भवन बनेंगे। ये भवन ए, बी, सी श्रेणियों के निर्मित किए जाएंगे। ताकि अफसर-कर्मचारियों को आवास की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इन आवासों के निर्माण पर करीब 3.16 करोड़ से अधिक बजट व्यय होगा। सभी आवासीय भवन अगले साल यानी 2026 में बनकर तैयार हो जाएंगे।
-- -- -- -- -- --
बोले जिम्मेदार-- -- -
जिला ग्राम्य विकास संस्थान में प्रशासनिक और आवासीय भवनों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए सेमरिया चरणदासी गांव में जमीन मिली है। इन भवनों के निर्माण की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जल्द ही वहां पर निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।- एसपी मिश्रा, अधिशासी अभियंता, आरईएस।

बोले जिम्मेदार