फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Administrative building of Rural Development Institute will be built in Samaria Charandasi.

Chitrakoot News: समेरिया चरणदासी में बनेगा ग्राम्य विकास संस्थान का प्रशासनिक भवन

Tue, 18 Nov 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 18 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Administrative building of Rural Development Institute will be built in Samaria Charandasi.
चित्रकूट। जिला ग्राम्य विकास संस्थान में अब नया प्रशासनिक भवन बनेगा। ये भवन मानिकपुर ब्लॉक के गांव सेमरिया चरणदासी में निर्मित होगा। इस पर 18.21 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। निर्माण की जिम्मेदारी आरईएस को मिली है। इससे अफसर-कर्मचारियों को कार्यालय की काफी हद तक सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

जिला ग्राम्य विकास संस्थान में अफसर- कर्मचारी तैनाती हैं लेकिन वहां पर अफसर-कर्मियों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। ऐसे में सरकारी कामकाज को निपटाने में उन्हें दुश्वारियां झेलनी पड़ती हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने जिला ग्राम्य विकास संस्थान में करीब 18.21 करोड़ की लागत से नया प्रशासनिक भवन बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था। बाद में उसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा था। जिस पर शासन ने मुहर लगा दी है।
विज्ञापन

ऐसे में अब सेमरिया चरणदासी गांव में जिला ग्राम्य विकास संस्थान का नया प्रशासनिक भवन बनेगा। इस भवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बैठने के लिए अलग कक्ष बनेंगे। इससे उन्हें सरकारी कामकाज के संपादन में आसानी होगी। साथ ही वहां पर ऑडीटोरियम भी बनेगा, जिसमें बैठकों व सेमिनारों आदि का आयोजन कर सीधे संवाद स्थापित किया जा सकेगा। ये प्रशासनिक भवन दो साल में तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
अफसर-कर्मचारियों के भी बनेंगे आवास
जिला ग्राम्य विकास संस्थान में अफसर-कर्मचारियों के ठहराव की भी व्यवस्था होगी। इनके ठहराव के लिए आवासीय भवन बनेंगे। ये भवन ए, बी, सी श्रेणियों के निर्मित किए जाएंगे। ताकि अफसर-कर्मचारियों को आवास की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इन आवासों के निर्माण पर करीब 3.16 करोड़ से अधिक बजट व्यय होगा। सभी आवासीय भवन वर्ष 2026 में बनकर तैयार हो जाएंगे।

------------
बोले जिम्मेदार-----
जिला ग्राम्य विकास संस्थान में प्रशासनिक और आवासीय भवनों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए सेमरिया चरणदासी गांव में जमीन मिली है। इन भवनों के निर्माण की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जल्द ही वहां पर निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
- एसपी मिश्रा, अधिशासी अभियंता, आरईएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed