फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Administration is not serious on the problems of Anna cattle

अन्ना मवेशियों की समस्या पर प्रशासन गंभीर नहीं

Tue, 11 Sep 2018 11:26 PM IST
अन्ना मवेशियों की समस्या पर प्रशासन गंभीर नहीं
अन्ना मवेशियों की समस्या पर प्रशासन गंभीर नहीं Updated Tue, 11 Sep 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
Administration is not serious on the problems of Anna cattle
शहर की मुख्य सड़कों पर घूमते अन्ना मवेशी - फोटो : amarujala

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिले में मुख्यमंत्री के आगमन की संभावना पर पूरा जिला प्रशासन हर विभाग के कामों को जल्द पूरा कराने में जुटा है। लेकिन अन्ना मवेशियों की समस्या पर तनिक गंभीर नहीं दिखता। अपने दौरे में मुख्यमंत्री इस समस्या के समाधान पर गंभीर हो सकते हैं। खरीफ की फसल की बुआई के बाद किसानों की तैयार हो रही फसल को अन्ना जानवरों से बचाने के लिए चिंता सता रही है। जिसके लिए खेतों में परिवार के सदस्य फसल की रखवाली के लिए बैठे रहते हैं। इसके बाद भी अन्ना पशु मौका पाते ही फसल को चट जाते हैं। जिससे किसान परेशान है। जिले के किसान कई साल से अन्ना जानवरों की समस्या को दूर करने के लिए संघर्ष कर रहे है। कोई निराकरण नहीं किया गया। जिले में बनी अधिकतर गोशालाएं मात्र दिखावा के लिए ही खुली है। अब प्रदेश सरकार जिले में पांच पशु आश्रय स्थल बना रही है। जिनमें भूमि पूजन ही किया गया है। काम में गति नहीं आ रही है। जिससे किसान चिंतित हैं किफसल अन्ना जानवर खा जाएंगे ।

निर्माण कार्य धीमा
चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल व मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि बनाए जा रहे पशु आश्रय स्थल का काम बहुत धीमा चल रहा है। समय से पशु आश्रय नहीं बनाए गये तो किसान धरना प्रदर्शन करेंगे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अविनाश चंद्र सचान ने बताया कि अन्ना जानवरों की समस्या के निराकरण के लिए पशु आश्रय बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


65 हजार अन्ना मवेशी
चित्रकूट। पशु विभाग के आंकड्ऱों के अनुसार जिले में कुल मवेशी 5 लाख 81 हजार 240 हैं। जिसमें अन्ना मवेशी 65 हजार हैं।

चित्रकूट। जिले के सभी विकास खंडों में एक- एक पशु आश्रय स्थल बनाया जा रहा है।
1- पशु आश्रय स्थल टिटिहरा विकास खंड सदर में भूमि पूजन हो चुका है।
2- पशु आश्रम स्थल ग्राम बसिला विकास खंड मानिक पुर  में भूमि पूजन हो चुका है।
3-पशुआश्रय स्थल ग्राम अरछा बरेठी विकास खंड पहाड़ी में भूमि पूजन हो चुका है।
4-पशु आश्रय स्थल ग्राम बरियारीकला विकास खंड मऊ में भूमि पूजन हो चुका है।
5-पशुआश्रय स्थल ग्राम लौरी  विकास खंड रामनगर  में कुछ समस्या को लेकर स्थान बदलने का प्रस्ताव   

जिले के निर्माधीन पशु बाड़ा
1- पशु बाड़ा ग्राम कटैया डाड़ी मऊ निर्माणाधीन
2- पशुबाड़ा ग्राम छीबो विकास खंड रामनगर निर्माणाधीन
3- पशुबाड़ा ग्राम कौबरा मानिकपुर  

जिले की गोशाला
1- नंदी गोशाला ग्राम अगरहुंणा विकास खंड मानिकपुर  
2- गोपाल पाल गोशाला ग्राम रसिन  
3- स्वामी शोभन सरकार गोसेवा सदर ग्राम ऐंचवारा
4- देवराज गोसेवा सदर ग्राम रूकमाबुर्जग विकास खंड मानिकपुर
5- प्रेम पुजारी रामाश्रय गोशाला ग्राम निर्मोही अखांडा चित्रकूट परमानन्द रामश्रय गोशाला ग्राम गनीवा विकास खंड पहाड़ी क्रियाशील तुलसी गोशाला राजापुर विकास खंड रामनगर, क्रियाशील
विज्ञापन
विज्ञापन

6- गोवंश पशु  वन्यविहार ग्राम छीबों विकास खंड रामनगर स्थल चिन्हांकन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed