{"_id":"65f4d96ca98d479536d4d2a7cc2d0f2c","slug":"add-name-in-pention-list-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन सूची में नाम जुड़वाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन सूची में नाम जुड़वाएं
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Tue, 11 Aug 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पेंशन से वंचित ग्राम फाटा पुरवा मजरा रसिन की महिलाओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर पात्रों को पेंशन दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
ग्राम फाटा पुरवा मजरा रसिन की रजोल, राजपति, दिलबहार, भोलिया, पैसुनिया, शिवप्यारी आदि ने आरोप लगाया कि रोजगार सेवकों ने उनसे समाजवादी पेंशन सूची में नाम जुड़वाने के लिए सुविधा शुल्क मांगा। उन्होंने इंकार किया तो रोजगार सेवक ने समाजवादी पेंशन का आवेदन तक नहीं लिया। महिलाओं ने जिलाधिकारी से पात्रता की जांच करवाकर पेंशन सूची में नाम जुड़वाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
उधर पहाड़ी ब्लाक के भुइहरी गांव से आई कलावती, मैकी, चुनवादी, गुड़िया, सुनिता आदि ने भी प्रधान और सचिव पर समाजवादी पेंशन पात्रता सूची में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया। उन्हाेंने भी डीएम से पेंशन दिलवाने की मांग की।
विज्ञापन