फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   actor caught with wood of precious green trees

कीमती हरे पेड़ों की लकड़ी के साथ ट्रैक्टर पकड़ा

Thu, 08 Aug 2019 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
actor caught with wood of precious green trees
भौंरी (चित्रकूट)। रात में चोरी से हरे पेड़ों की कटान कर लकड़ी ले जा रहे एक ट्रैक्टर को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। ट्रैक्टर को सीज करने के साथ ही इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ अधिकारियों ने जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

बताया गया कि बुधवार की रात रैपुरा वन क्षेत्र के वन क्षेत्राधिकारी भोला सिंह, वन दरोगा जितेंद्र सिंह अपने क्षेत्र के शीतलपुर से ऐंचवारा के मध्य गश्त कर रहे थे। इस दौरान वहां से एक ट्रैक्टर लकड़ियां लादकर गुजर रहा था। जिसे देख वन विभाग की टीम ने रोकने का इशारा किया लेकिन चालक ने ट्रैक्टर को तीव्र गति से दौड़ाकर भागने का प्रयास किया। जिसके बाद कुछ दूर तक पीछा करके वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया और कागजात दिखाने को कहा।
विज्ञापन

चालक कोई कागजात नही दिखा पाया। साथ ही ट्रैक्टर वाहन नंबर भी अंकित नही था। इस पर टीम ने ट्रैक्टर को प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय कर्वी लाकर सीज कर दिया। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया ट्रैक्टर ऐंचवारा गांव का है। जिस पर हरे पेड़ काटकर लादे गए थे। ट्रैक्टर चालक के अनुसार वह काफी दिनों से जंगल से पेड़ कटवाकर लकड़ी लाता था। इस मामले में प्रभागीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश ने बताया कि ट्रैक्टर हरे पेड़ काटने के बाद लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पूरी तरह से अवैध है। इस लकड़ी की बाजारू कीमत बहुत अधिक है। उन्होंने बताया कि वन विभाग की ओर से नियमानुसार इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज करते हुए ट्रैक्टर सीज किया गया है। एसडीओ आरके दीक्षित ने बताया कि इस मामले में नगद जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed