{"_id":"5fbe93248ebc3e9ba1389f1a","slug":"action-will-be-taken-if-illegal-mining-complaint-is-received-dm-chitrakutt-news-knp5962847105","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: अवैध खनन की शिकायत मिली तो होगी कार्रवाई: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: अवैध खनन की शिकायत मिली तो होगी कार्रवाई: डीएम
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम शेषमणि पांडेय व एसपी अंकित मित्तल की मौजूदगी में बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के राघव सभागार में कानून व्यवस्था और अभियोजन संबंधी बैठक हुई। डीएम ने कहा कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई अवश्य कराएं।
अवैध खनन की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए, नहीं तो कड़ी कार्रवाई होगी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों को चिन्हित कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
बैैठक में डीएम ने राजस्व व पुलिस अधिकारियों से कहा कि सामंजस्य बनाकर स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं का समाधान करें। पंचायत चुनाव को देखते हुए आने वाले समय में समस्याएं बढ़ेंगी। सभी एसडीएम और सीओ क्षेत्र पर सजग रहकर कार्य करें।
विज्ञापन
तहसीलदार व थानाध्यक्ष अपने स्तर पर समस्याओं का निस्तारण कर दें, तो समस्याएं ऊपर तक नहीं पहुंच सकती हैं। महिला संबंधी अपराधों पर संवेदनशील होकर कार्य करेंगे तो अपराध में कमी होगी। कहा सभी अधिकारी व कर्मचारी समय से कार्यालय पहुंचे और दस से एक बजे तक जन समस्याओं को सुनने के बाद क्षेत्र में भ्रमण करें।
एसपी ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि शस्त्र अधिनियम में जो बदलाव हुआ है, इसका सत्यापन कर रिपोर्ट दें। कहा कि एक दिसंबर को विधान परिषद का मतदान होना है। इसको देखते हुए 29 नवंबर से शराब की दुकानें बंद रहेंगी। बैठक में एडीएम जीपी सिंह, एसडीएम कर्वी राम प्रकाश, मऊ नवदीप शुक्ला, राजापुर राहुल कश्यप, मानिकपुर संगम लाल, सीओ नगर रजनीश यादव, मऊ सुबोध गौतम व राजापुर राम प्रकाश मौजूद रहे।