{"_id":"6918c91c88c2f193bc03b434","slug":"action-will-be-taken-against-those-who-do-not-complete-the-work-on-time-dm-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-123268-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: समय से काम पूरा न करने वालों पर होगी कार्रवाई ःडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: समय से काम पूरा न करने वालों पर होगी कार्रवाई ःडीएम
Sun, 16 Nov 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने कलक्ट्रेट सभागार में नीति आयोग के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा में आवास विकास के कार्य अधूरे मिले। जिस पर उन्होंने चेतावनी दी कि वे समय से कार्य पूरे कराएं नहीं तो नोटिस कर कार्रवाई की जाएगी।बैठक में डीएम को बताया कि जनपद में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, आवास विकास विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण सांडा, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड, लघु सिंचाई आदि कार्यदायी संस्थाओं की 11 परियोजनाएं नीति आयोग द्वारा चलाई जा रही है।
इस पर डीएम ने कहा कि नीति आयोग की पूरी हो चुकी परियोजनाओं पर नीति आयोग का लोगो लगवाएं, क्योंकि यह कार्य एडीपी आकांक्षात्मक जनपद के अंतर्गत किया जा रहा है। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं व विभागों को भी निर्देश दिए कि सभी कार्य जल्द पूरे कराकर बिल वाउचर प्रेषित किए जाएं। जिससे कि भुगतान कार्रवाई की जा सके। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को डाटा आधारित कार्य प्रणाली, ग्राउंड रिपोर्टिंग में पारदर्शिता, जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। कहा कि सभी कार्यदायी संस्थाएं समय पर कार्य पूरा कराएं। बैठक में सीडीओ अमृतपाल कौर समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -