{"_id":"69a3273aa7f8878a0003f7dd","slug":"action-taken-against-three-private-hospitals-for-negligence-registration-of-two-cancelled-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-127737-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: लापरवाही पर तीन निजी अस्पतालों पर कार्रवाई, दो के पंजीकरण निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: लापरवाही पर तीन निजी अस्पतालों पर कार्रवाई, दो के पंजीकरण निरस्त
Sat, 28 Feb 2026 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। स्वास्थ्य विभाग ने तीन निजी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की है। इन पर नियमों की अनदेखी व लापरवाही बरतने का आरोप है। सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि 11 फरवरी को जारी नोटिस का संतोषजनक जवाब न देने और चिकित्सीय सेवाओं में लापरवाही पाने पर एमएस पटेल हॉस्पिटल, सोनेपुर रोड कर्वी का पंजीकरण निरस्त किया गया है।
इसी क्रम में जीवन वर्षा हॉस्पिटल, पहाड़ी रोड कर्वी में प्रशिक्षित स्टाफ न मिलने पर उसका पंजीकरण भी रद्द किया गया। वहीं, नारायण हॉस्पिटल, पांडेय पुरवा, कमासिन रोड राजापुर के मुआयने में अस्पताल का पंजीकरण नहीं मिला। इस पर संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। सीएमओ ने बताया कि जनपद में अवैध व मानक विहीन चिकित्सा संस्थानों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। मरीजों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा।(संवाद)