फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Accused of breaking into a house in broad daylight and robbing at knife point

Chitrakoot News: दिनदहाड़े घर में घुसकर चाकू की नोंक पर लूट का आरोप

Sun, 21 Sep 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 21 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Accused of breaking into a house in broad daylight and robbing at knife point
मऊ। थाना क्षेत्र के कस्बे में अस्पताल के पीछे एक व्यापारी के घर दो नकाबपोश घुसे और चाकू की नोंक पर महिला को बंधक बनाकर लूटपाट की। विरोध करने पर मारपीट भी की। आरोप है कि आसपास के लोगों के खदेड़ने पर नकाबपोश जेवर का बैग छोड़कर भागे। नकदी लेकर भागे हैं।पुलिस ने घटना को मनगढ़ंत बताया है।
विज्ञापन

किराना व्यापारी उमेश की पत्नी शोभादेवी ने बताया कि शनिवार की दोपहर को वह घर में अकेली थी। इसी बीच दो नकाबपोश आए और उसे पकड़कर कपड़े से मुंह बांध दिया। विरोध करने पर चाकू उसकी गर्दन पर रखकर मारापीटा। इसके बाद अलमारी की चाभी लेकर जेवर व नकदी लेकर भागने लगे। किसीतरह वह अपने को बंधन से छुडाकर बाहर आई और चिल्लाकर पड़ृोसियों को चोर के भागने की जानकारी दी। इस पर स्थानीय लोग बदमाशों को पकड़ने भागे तो वह जेवर से भरा बैग छोडकर भाग गए। महिला के भाई ने बताया कि बदमाश नकदी एक लाख से अधिक ले गए हैं। इस मामले में सीओ मऊ फहद अली ने बताया कि पूरी जांच की गई है। थाना पुलिस टीम ने मौके पर जाकर कई लोगों से पीड़ित महिला से जानकारी ली। कोई तहरीर नहीं दी गई। यहां तक कि महिला ने बताया है कि कोई लूट नहीं हुई है। इसे अफवाह बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed