फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   accident,bike,marrige,police,boy dead

तिलक की जगह हुआ अंतिम संस्कार

Mon, 08 Feb 2021 09:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
accident,bike,marrige,police,boy dead
फोटो-10- सुदिनपुर गांव के प्रधान के पुत्र की मौत के बाद गमगीन बैठे परिजन। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
भरतकूप(चित्रकूट)। थाना अंतर्गत रौली गांव के पास झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुदिनपुर के निवर्तमान प्रधान के पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत से परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। दरअसल, उसकी पुत्र की शादी तय हो गई थी और सोमवार को तिलक था। तिलक के दिन अंतिम संस्कार हुआ। इस कारण मौजूद हर शख्स की आंख नम हो गई।
विज्ञापन

भरतकूप क्षेत्र के सुदिनपुर गांव के निर्वतमान प्रधान दादू लाल का पुत्र हरी सिंह का सोमवार को तिलक था। तिलक की तैयारी को लेकर हरी बाइक से अपने दोस्त सोनू पुत्र पप्पू निवासी सुदिनपुर के साथ भरतकूप कस्बा आया था। जब वह रविवार की देर रात को घर लौट रहा था तभी हाईवे पर रौली गांव के पास अज्ञात बोलरो ने टक्कर मार दी थी। जिससे अनियंत्रित बाइक सामने से आ रहे एक ई रिक्शा से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार हरी सिंह की मौत हो गई। जबकि घटना में बाइक सवार सोनू और ई रिक्शा में सवार मूलचंद्र, मंशी, सोनू, मुन्ना, सरोज निवासीगण बनाड़ी गांव कोतवाली कर्वी घायल हो गए थे। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतक के पिता निर्वतमान प्रधान दादू लाल ने बताया कि बेटा बीए की पढ़ाई कर रहा था। दो भाईयों में वह बड़ा था। थाना प्रभारी संजय उपाध्याय ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। उसके सिर व सीने में चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed