फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   accidant

तेंदुआ ने किया हमला चार बकरियों का किया शिकार

Sun, 28 Mar 2021 09:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 09:04 PM IST
विज्ञापन
accidant
भरतकूप (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के भारतपुर गांव में तेंदुआ ने बस्ती के अंदर पशुबाडे़ में हमला कर दिया। तेंदुए ने तीन बकरियों और एक बकरे का शिकार किया। बकरियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब तक गृहस्वामी व अन्य पहुंचे तो तेंदुआ भाग चुका था। जानकारी होते ही वन विभाग के रेंजर व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। चारों मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

घटना के बाद बस्ती के लोग खौफजदा हैं। गांव के सुखबहार वर्मा ने बताया कि शनिवार की देर रात को वह सब अपने घरों पर सोये थे। अचानक लगभग रात दो बजे घर से कुछ दूरी पर बने मवेशीबाडे़ से बकरियों के चिल्लाने की आवाज आई। कुछ देर तक वह नहीं उठे, लेकिन जब तेज आवाज आने लगी तो आसपास के कुछ ग्रामीणों को जगाकर घर से निकले। टार्च, लालटेन व मोबाइल की रोशनी के सहारे ग्रामीण पशुबाडे़ में पहुंचे तो किसी बडे़ जानवर को भागते देखा। उसे ठीक से नहीं देख पाए। अंदर पशुबाडे़ में उसकी तीन बकरी व एक बकरा मरे पडे़ थे। जिनका शिकार कर जानवर गोश्त भी खा गया था।
विज्ञापन

संभावना है कि तेंदुआ था। सूचना पर पहुंचे डीएफओ कैलाश प्रकाश व रेंजर नफीस खान ने भरतकूप पुलिस की मदद से आस पास खोजबीन की, लेकिन शिकार करने वाले जानवर का कोई पद चिन्ह नहीं मिला। वन रेंजर ने आशंका जताई है कि शिकार करने के तरीके व ग्रामीणों के बयान से पूरी संभावना है कि तेंदुआ ही रहा होगा। पशु चिकित्सक को बुलाकर चारों मवेशी के शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य अनिल प्रधान भी मौके पर पहुंचे और कहा कि तेंदुआ के बस्ती के आस पास घूमने से भय का माहौल है। वन विभाग इसे पकड़ने या गश्त करने की व्यवस्था करे, ताकि ग्रामीणों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed