फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   accidant

ट्रेलर की टक्कर से छात्रा घायल, लगाया जाम

Thu, 25 Nov 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
accidant
चित्रकूट। गल्ला मंडी के पास पहाड़ी राजापुर मार्ग पर गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने साइकिल से जा रही छात्रा को टक्कर मार दी, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। कुछ ही देर में कालेज के छात्र भी मौके पर पहुंच गए और ट्रेलर में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर फोर्स के साथ पहुंचे शहर कोतवाल ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। घायल छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। छात्रा के एक हाथ में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन

लोढ़वारा गांव निवासी छितानी वर्मा की पुत्री फूलकुमारी (17) गुरुवार को साइकिल से जनसेवा इंटर कालेज पढ़ने जा रही थी। गल्ला मंडी के पास पहाड़ी राजापुर मार्ग पर पहुंचते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। यह देख वहां मौजूद लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर कुछ देर बाद कालेज के छात्र भी मौके पर पहुंच गए और ट्रेलर में तोड़फोड़ की। शहर कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने फोर्स के साथ पहुंचकर लोगों को समझा कर शांत कराया। घायल छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान घटना स्थल पर एक घंटे से ज्यादा समय तक जाम लगा रहा। दुर्घटना करने वाले वाहन के चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि कालेज समय में भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाया जाए।

भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक की मांग
चित्रकूट। पहाड़ी राजापुर मार्ग पर ट्रेलर की टक्कर से छात्रा के घायल होने की जानकारी होते ही सपा लोहियावाहनी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। जिलाध्यक्ष दीपक कुमार के साथ राघव सिंह पटेल, आलोक सिंह, धनराज सिंह, कौशल कुमार, अंकित सिंह, राजेश, सुशील व मयंक आदि ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर स्कूल कालेज समय में शहर के अंदर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के साथ ही शहर में प्रस्तावित बाई पास बनवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed