फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Absentee two doctors and staff pays salaries

गैरहाजिर दो डाक्टरों और कर्मचारियों के वेतन रोका

Thu, 22 Mar 2018 10:29 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
अमर उजाला, चित्रकूट Updated Thu, 22 Mar 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
Absentee two doctors and staff pays salaries
निरीक्षण करते डीएम विशाख जी अय्यर व साथ में मौजूद सीएमएस डा.एनके गुप्ता। - फोटो : amar ujala
जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण डीएम ने गुरुवार को किया तो कई कमियां सामने आ गईं। दो डाक्टर समेत आधा दर्जन स्टाफ गैरहाजिर मिला। पूरे परिसर में गंदगी मिली। डीएम ने गैरहाजिर दोनों डाक्टरों और कर्मचारियों के वेतन रोकने और स्पष्टीकरण देने का फरमान सुनाया है। साथ ही शुक्रवार से सुबह 9 बजे तक प्रतिदिन डाक्टर व स्टाफ की हाजिरी की सूचना डीएम कार्यालय भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी  विशाख जी अय्यर ने गुरुवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड कक्ष, एक्सरा कक्ष, जनरल वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, पोषण पुनर्वास केंद्र (एन.आर.सी.), ओपीडी कक्ष, आपरेशनथियेटर, आयुष चिकित्सा भवन, औषधि वितरण कक्ष, प्लास्टर रूम का निरीक्षण किया। प्लास्टर रूम में ड्रेसिंग का सामान बाहर पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह भी दी। अस्पताल के हाल में मरीजों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दिए। साथ ही वाटर कूलर लगवाने को कहा।
विज्ञापन


अस्पताल से निकलने वाला कूड़ा बाहर फेंका जाता है उसे दूर फेंकने के निर्देश दिए। कहा कि दो दिन में व्यवस्था ठीक करें। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से कहा कि मरीजों को दिए जाने वाले खाने का मीनू निर्धारित किया जाय। इसकी सूची बनाकर अंकित की जाए। जिलाधिकारी ने गैरहाजिर स्टाफ व दो डाक्टरों के वेतन रोकने और स्पष्टीकरण देने को कहा है। शुक्रवार से रोजाना हाजिरी भेजने को कहा है। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.एनके गुप्ता, अपर उप जिलाधिकारी आरडी राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जिलाधिकारी अनोखे अंदाज में जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुुंचे। गुरुवार की सुबह आठ बजकर दस मिनट पर वह अपनी गाड़ी से कलक्ट्रेट की ओर जा रहे थे। अचानक जिला अस्पताल गेट के पहले गाड़ी रुकवाई और पैदल ही अस्पताल की ओर चल दिए। अस्पताल के अंदर कोई जान नहीं पाया कि यह डीएम हैं। कुछ देर तक वह आसपास सब जानकारी लेते रहे इस बीच सीएमएस को इसकी जानकारी हुई और वह तत्काल उनके पास आए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed