{"_id":"56febf834f1c1b8c42f00105","slug":"absent-at-the-doctor-a-pm-s-salary-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर हाजिर मिले डॉक्टर, डीएम ने एक का वेतन रोका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर हाजिर मिले डॉक्टर, डीएम ने एक का वेतन रोका
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में निरीक्षण करतीं डीएम मोनिका रानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी मोनिका रानी के औचक निरीक्षण में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत सामने आ गई। सीएमओ कार्यालय परिसर में स्थित होम्योपैथिक चिकित्सालय में डॉक्टर नदारद मिले। डीएम न उनका वेतन रोकने के आदेश दिए। इसके बाद सीएमओ कार्यालय कैंपस में स्थित सरकारी आवास पर एक डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस करते मिला। डीएम ने इस चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ से कहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर डीएम जिला अस्पताल व सीएमओ कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंच गईं। सीएमओ कार्यालय परिसर मेें ही स्थित होम्योपैथिक चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान वहां पर चिकित्सक डा. महेंद्र सिंह यादव गैर हाजिर मिले। जिनका वेतन रोकने के आदेश डीएम ने दिए।
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय कैंपस में बने सरकारी आवास पर बाल रोग विशेषज्ञ डा. राहुल वर्मा प्राइवेट प्रैक्टिस करते मिले। जिनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश डीएम ने सीएमओ को दिए हैं। डीएम ने सीएमओ डा. पीएन गोयल से जिले में रिक्त चिकित्सकों, स्टाफ नर्स व वार्ड बाय की सूची मांगी और कहा कि रिक्त पदों पर संविदा पर भर्ती के लिए स्वीकृति जल्द से जल्द ली जाए। जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान डीएम सीएमएस डा. एनके गुप्ता से अस्पताल में सफाई व्यवस्था, मरीजों को दिए जाने वाला भोजन व पेयजल आदि की व्यवस्था में सुधार करने को कहा।
विज्ञापन