फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Abhinav tops in Sanskrit song and Divyanshi tops in recitation

Chitrakoot News: संस्कृत गीत में अभिनव और वाचन में दिव्यांशी अव्वल

Sun, 29 Sep 2024 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Abhinav tops in Sanskrit song and Divyanshi tops in recitation
चित्रकूट। संस्कृत संस्थान लखनऊ की ओर से शनिवार को जयदेव वैष्णव संस्कृत महाविद्यालय तरौंहा में संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा छह से 12 तक के यूपी, सीबीएसई व संस्कृत बोर्ड के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने शिरकत की।
विज्ञापन

संस्कृत गीत (बाल वर्ग) में भुवनेश्वरी महेश्वरानंद गुरुकुल विद्यालय झलोखर हमीरपुर के अभिनव दीक्षित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महोबा के सरस्वती विद्या इंटर काॅलेज के छात्र यशस्वी श्रीवास्तव ने द्वितीय और श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल की आख्या सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत वाचन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गोस्वामी इंटर काॅलेज चित्रकूट की छात्रा दिव्यांशी ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान सरस्वती इंटर काॅलेज अतर्रा की छात्रा छाया ने, जबकि नेहरू इंटर काॅलेज, महोबा की छात्रा प्रज्ञा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता व जयदेव अखाड़ा के महंत रमाशंकर महराज ने शील्ड एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि चित्रकूट संस्कृति विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य विपिन विराट महाराज ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण है। जब जिले में इस तरह से संस्कृत की प्रतियोगिताएं हो रहीं है। कहा कि भारतवर्ष को अगर बचाना है तो उसका एकमात्र साधन संस्कृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल संयोजक डॉ. विजय पयासी ने बताया ने की मंडल स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। निर्णायकमंडल में डॉ. यीशनारायण द्विवेदी, योगेश कुमार शुक्ला, जानकी शरण, डॉ. रत्नेश त्रिवेदी व डॉ. इच्छा राम पाठक, सर्वेश कुमार त्रिपाठी, डॉ. जगत नारायण द्विवेदी व डॉ. सर्वेश कुमार शांडिल्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed