{"_id":"5f2310718ebc3e9f5f483faa","slug":"aaj-jaanch-ka-antim-din-krashar-maalikon-se-ho-sakatee-poochhataachh-chitrakutt-news-knp574204511","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जांच का अंतिम दिन, क्रशर मालिकों से हो सकती पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जांच का अंतिम दिन, क्रशर मालिकों से हो सकती पूछताछ
विज्ञापन
चित्रकूट/भरतकूप। भरतकूप की पत्थर खदानों में मजदूरी के बदले किशोरियों के यौन शोषण मामले में मानवाधिकार आयोग की टीम ने तीसरे दिन ग्रामीणों से पूछताछ की। इनके डाक बंगले में बयान दर्ज किए गए। आज जांच का अंतिम दिन है। जानकारों के मुताबिक टीम क्रशर मालिकों से पूछताछ कर सकती है।
मानवाधिकार आयोग टीम के सदस्य इसम सिंह, लाल बहादुर व भावना ने तीसरे दिन डाक बंगले में ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। पुलिस अधिकारियों से बंद कमरे में जानकारी ली गई। दोपहर बाद टीम डाक बंगले से बाहर निकली। कामदगिरी पर्वत की परिक्रमा की। इसके बाद कुछ विशेष स्थानों पर जाकर पूछताछ की। इसकी जानकारी किसी को नहीं दी गई। जानकारों के मुताबिक टीम शुक्रवार को अंतिम दिन भरतकूप क्षेत्र की पत्थर खदानों और क्रशर क्षेत्र का भ्रमण कर सकती है। बाल श्रम से लेकर अन्य हकीकत को परख सकती है। क्रशर मालिकों से भी पूछताछ संभव है। इससे कथित समाजसेवी और क्रशर मालिक गायब होने लगे हैं।
जांच को लेकर क्रशर मालिक परेशान
चित्रकूट। मानवाधिकार आयोग की टीम तीन दिन से जिले में डटी हुई है। इससे भरतकूप क्षेत्र के क्रशर मालिक परेशान हैं। इन्हें पूछताछ का डर सता रहा है। जांच को लेकर कारोबार प्रभावित होने का भी अंदेशा है।