फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   aag se char ghar jalkar rakh in chitrakoot

चित्रकूट: आग से चार भाइयों के घर जलकर राख

Sat, 26 Sep 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
aag se char ghar jalkar rakh in chitrakoot
आग को बुझाने में जुटे फायर कर्मचारी व ग्रामीण - फोटो : CHITRAKUTT
पहाड़ी(चित्रकूट)। पहाडी थाना क्षेत्र के अशोह गांव में शनिवार को एक कच्चे मकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग इतनी विकराल थी, कि उसने तीन और मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें चार भाइयों के घर जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ितों ने अग्निकांड से लगभग पांच लाख के नुकसान का अनुमान लगाया। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

अशोह गांव निवासी दिनेश तिवारी शनिवार को परिजनों के साथ खेत परथे। तभी अज्ञात कारणों के चलते उनके कच्चे मकान में आग लग गई। आग देख ग्रामीणों ने उनको घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक दिनेश मौके पर पहुंचते आग ने बगल में स्थित उनके भाईयों रविकरण तिवारी, बालकरण तिवारी व भास्कर तिवारी के घरों को अपनी आगोश में ले लिया। आग बढ़ती देख ग्राम प्रधान विजय कुमार ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

फायर कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। तब तक चारों घर जलकर राख हो गए। पीड़ितों ने अग्निकांड में पांच लाख के नुकसान की बात कही है।
राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का मुआयना किया। थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed