{"_id":"625460c375aee4139c6364a0","slug":"aag-kisaan-ghar-chitrakoot-news-knp690637939","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गांव के किसानों के घर व खलिहान आग से खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गांव के किसानों के घर व खलिहान आग से खाक
विज्ञापन
फोटो-13- सकरौंहा गांव के खेत में लगी आग। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/मानिकपुर। जिले में सोमवार को चंद्रगहना गांव में दो भाइयों के घरों में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिससे घर व रखी गृहस्थी जल गई। मानिकपुर विकास खंड में गढचपा गांव में हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से किसान की तीन बीघे में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। सकरोंहा व बगरेही गांव में पशुबाड़ों में आग लगने से चार मवेशी जलकर मर गए।
शहर से सटे चंद्रगहना गांव के नीलकमल व कुशल पुत्रगण भगवानदीन के कच्चे घर में दोपहर को आग लग गई। पीड़ित अपने परिजनों के साथ खलिहान पर फसल की मड़ाई कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिससे घर में रखी पूरी गृहस्थी जल गई। दो भैंसें भी आग लगने से झुलस गईं। फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई, लेकिन तक तक पूरी गृहस्थी जल गई।
इसी तरह मानिकपुर क्षेत्र के गढ़चपा गांव में पोईलहा कुम्हार के खेत में हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से आग लग गई। जिससे खेत में खड़ी तीन बीघा गेहूं की फसल जल गई। मानिकपुर क्षेत्र के सकरौंहा गांव में पशुबाडे़ में आग लग गई।
विज्ञापन
किसान हरिनायण त्रिपाठी ने बताया कि पशुबाड़े में लकड़ी व कंडा भी रखे थे। गनीमत रही कि तब मवेशी पशुबाड़े में नहीं थे। रैपुरा क्षेत्र के बगरेही निवासी शिवसागर व रामलखन के पशुबाडे़ में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिसमें चार मवेशी की जलने से मौत हो गई।